20260905 11402720260905 114027

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में खराब सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। झलप में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। जानकारी के अनुसार, झलप से बागबाहरा जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पिछले करीब एक से डेढ़ माह से खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। छिलपावन के पास सड़क के गड्ढों में ट्रक फंस जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर वे लगातार प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। चक्काजाम करीब एक घंटे तक चला। उसके बाद मरम्मत कराने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)