IMG 20260424 WA0017IMG 20260424 WA0017

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / 24 अप्रैल 2026/ महासमुंद/
नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। प्रेसवार्ता में किरण बघेल, पुरेन्द्र मिश्रा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता किरण बघेल ने कहा कि देश की आधी आबादी को नीति निर्धारण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वार्थी विपक्ष ने पिछले 30 वर्षों तक महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण में बाधा उत्पन्न की और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने में देरी की। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने एक बार फिर देश की महिलाओं को निराश किया है और उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कमजोर करने का काम किया है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष के रुख से उच्च पदों पर आसीन महिलाओं के प्रति उनका नजरिया उजागर होता है। किरण बघेल ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद महिलाओं के उत्थान, अधिकार और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। भाजपा माताओं, बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी नेताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)