IMG 20260327 WA0004IMG 20260327 WA0004

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

28 मार्च 2026/ महासमुंद/राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के तत्वावधान में 31 मार्च 2026 को शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन, महासमुंद में भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन एवं संत समागम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर संगठन पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की। प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे, मानव अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रदेश संगठन मंत्री देवीचंद राठी, जिलाध्यक्ष शरद मराठा, शहर अध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर (राजू) तथा सहसंयोजक पीयूष साहू उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करना, संतों के माध्यम से आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना, गौ रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंदों की सेवा करना है। संगठन द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, पौधरोपण और गरीबों की सहायता जैसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य एक संगठित, संस्कारित और सशक्त समाज का निर्माण करना है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति में राष्ट्र और धर्म के प्रति सम्मान एवं सेवा की भावना विकसित हो।
कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। मुख्य अतिथि के रूप में कल्कि पीठाधीश्वर जगद्गुरु कल्कि महाराज एवं पंच दशानम जुना अखाड़ा के महामंडलेश्वर 1008 विष्णु बापू महाराज शामिल होंगे। वहीं ऋषिकेश पीठाधीश्वर अनीता माता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
इसके अलावा राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री मयंक ढेगुला, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मंजू तिवारी तथा राष्ट्रीय महामंत्री (महिला प्रकोष्ठ) डॉ. विभा द्विवेदी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं उत्तर रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा की उपस्थिति प्रस्तावित है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन आध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाजसेवियों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)