20260609 07124220260609 071242

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंज डेस्क /महासमुंद/ शहर के बीटीआई रोड स्थित तनुजा मेडिकल के समीप आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ 4 जून को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस आचार्य श्री नारायण दास वैष्णव (श्री राम मंदिर, महासमुंद) के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से यात्रा में सहभागिता की।भजन-कीर्तन, शंखनाद और जयघोष से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

कथा में श्रीकृष्ण प्राकट्य उत्सव की आकर्षक झांकी

कथा के दौरान आचार्य नारायण दास वैष्णव ने भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्री शुकदेव जी और राजा परीक्षित के संवाद के माध्यम से जीवन की नश्वरता, भक्ति और सत्संग की महिमा पर प्रकाश डाला। साथ ही नारद अवतार, प्रह्लाद चरित्र और वामन अवतार सहित कई पौराणिक प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के पांचवें दिन आयोजित श्रीकृष्ण बाल प्राकट्य उत्सव की नयनाभिराम झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मनमोहक प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।इस धार्मिक आयोजन में पुरोहित एवं पारायणकर्ता पंडित सूरज दास वैष्णव (चिंगरौद) भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिनके मार्गदर्शन में समस्त अनुष्ठान विधिवत संपन्न हो रहे हैं।आचार्य नारायण दास वैष्णव ने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। कथा श्रवण से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता, शांति और आध्यात्मिक संतुलन का संचार होता है।

भीषण गर्मी को देखते हुए कथा का समय परिवर्तित कर प्रतिदिन शाम 4 बजे निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति आयोजन के प्रति उनकी आस्था और उत्साह को दर्शा रही है।चंद्राकर परिवार द्वारा आयोजित यह श्रीमद भागवत महापुराण कथा 12 जून तक चलेगी।आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के श्रद्धालुओं और समाजजनों का भी सराहनीय योगदान मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)