IMG 20260430 WA0002IMG 20260430 WA0002

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / 30 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सत्र 2025-26 के कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल 2025 को घोषित किए गए, जिसमें महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा महासमुंद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र दुष्यंत साहू ने 94.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिलेवार मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व और सम्मान का विषय बनी हुई है।

कक्षा 12वीं के प्रमुख टॉपर छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं

दुष्यंत साहू – 94.2%

आनंद शेखर साहू – 90.2%

इशु साहू – 89.2%

ज्योत्सना शर्मा – 88.8%

मोनिका साहू – 83%

कक्षा 10वीं के प्रमुख टॉपर छात्र-छात्राएं

वाणी यादव – 94.3%

चेताली साहू – 91.6%

एलिशा सेवाई – 86.8%

ओजस्वी साहू – 86.5%

नियति सिदार – 83.3%

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।विद्यालय ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)