


न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ ग्राम लभरा कला में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला इंस्टाग्राम प्रमुख एवं ग्रामीण मंडल महामंत्री युवराज सिंह राजपूत ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बार-बार बिजली गुल होने से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवराज सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि शिकायत के लिए खट्टी सबस्टेशन में फोन करने पर कर्मचारी कॉल तक रिसीव नहीं करते, जिससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से बिजली बाधित होने पर विभाग को इसकी जानकारी जनता को देनी चाहिए और जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ग्राम लभरा कला सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था तत्काल सुचारु करने तथा खट्टी सबस्टेशन की कार्यप्रणाली की जांच कर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की।

