IMG 20261114 WA0000IMG 20261114 WA0000

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच /महासमुंद/ छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले महासमुंद जिला प्रशासन अवैध धान संग्रहण और परिवहन के खिलाफ सक्रिय हो गया है।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बागबाहरा विकासखंड के ग्राम बोदरीदादर में संयुक्त टीम ने एक गोदाम पर कार्रवाई करते हुए 300 कट्टा धान जब्त किया।जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बोदरीदादर निवासी भेख लाल चंद्राकर के गोदाम में जांच की। इस दौरान गोदाम में अवैध रूप से संग्रहित 300 कट्टा धान मिला, जिसे टीम ने जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए मंडी विभाग के सुपुर्द कर दिया।यह कार्रवाई कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार तथा बागबाहरा एसडीएम के मार्गदर्शन में की गई। प्रशासन ने धान के अवैध संग्रहण, परिवहन और खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों पर नजर रखने के लिए विभागीय टीमों को सक्रिय कर दिया है।

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

गौरतलब है कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए जिले में 15 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। वहीं निगरानी के लिए उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। इसके अलावा जिले के सभी 202 धान उपार्जन केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी के दौरान अवैध संग्रहण, परिवहन, बिचौलियों की गतिविधियों और किसी भी तरह की अनियमितता पर कड़ी नजर रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)