



न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस एवं संस्कृत दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में विज्ञान एवं इनोवेशन कमेटी तथा कल्चरल कमेटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। संस्कृत दिवस के अवसर पर कक्षा 11वीं की छात्रा कु. तेजस्वी साहू ने संस्कृत श्लोक का वाचन किया। कु. ज्योतिका साहू ने संस्कृत दिवस के महत्व पर प्रभावशाली भाषण दिया, जबकि कु. वाणी यादव ने सुंदर संस्कृत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को संस्कृतमय बना दिया।राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं इनोवेशन कमेटी द्वारा चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की प्रक्रिया का आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने रॉकेट प्रक्षेपण तथा अंतरिक्ष अनुसंधान की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझा। प्रायोगिक प्रस्तुति में नवीन एवं शिल्पी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों आर्य सोनी, शिवम द्विवेदी, निखिल ध्रुव एवं नोमिस ने सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के प्रति रुचि विकसित करने के साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान, वैज्ञानिक सोच और नवाचार के प्रति जिज्ञासा को बढ़ावा देना था।आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, भाषा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय का प्रेरणादायी संदेश दिया।

