IMG 20260725 WA0000IMG 20260725 WA0000

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में शनिवार को देशभक्ति, शौर्य और राष्ट्रगौरव से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य आर. के. तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सैनिक बलदेव प्रसाद मिश्रा एवं मायाराम साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान से हुई। प्राचार्य आर. के. तिवारी ने दोनों वीर सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि शिक्षकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद खेल प्रभारी दुर्गेश कन्नौजे के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अनुशासित कदमताल के साथ अतिथियों का मंच तक स्वागत किया।सैनिक वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने वीर सैनिकों को सैल्यूट कर उनका अभिनंदन किया, जिसने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन एवं मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। वरिष्ठ शिक्षिका रेखा तिवारी ने कारगिल के अमर वीरों को समर्पित अपनी स्वरचित ओजपूर्ण कविता प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इसके बाद कारगिल वीरों का पुनः सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 12 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कारगिल युद्ध पर आधारित नाट्य मंचन रहा। समीर देवदास, निखिल ध्रुव, खुशाल, पारुल, मुस्कान सिदार, लक्ष्य, मोक्ष, नोमेश एवं कामेश ने भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का जीवंत मंचन कर दर्शकों को भावुक कर दिया।इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में लिशी देवांगन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डिंपल, सोनाली एवं दिव्या की टीम विजेता रही।विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में सुभाष पाण्डेय एवं हेड बॉय रेवती रमन साहू ने आभार व्यक्त किया। विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र परिषद के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कारगिल के अमर शहीदों एवं वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा का प्रेरक संदेश दिया।

20260725 124835

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)