IMG 20260722 WA0001IMG 20260722 WA0001

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/महार्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर बुधवार को विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज के गौरव, इतिहास और राष्ट्रीय जीवन में उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, प्रेरणादायक भाषण एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं समस्त विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, उसकी गरिमा तथा भारतीय संविधान के आदर्शों के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य आर. के. तिवारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन एवं संचालन की जिम्मेदारी असेंबली प्रभारी कु. लिशी देवांगन एवं कु. आँचल सोनी ने कुशलतापूर्वक निभाई, जिसकी सभी ने सराहना की।विद्यालय परिवार ने सुचिता, वंदना, एलिशा, सभी दायित्वधारी सदस्यों तथा समस्त छात्र परिषद (बैज होल्डर्स) की अनुशासित कार्यशैली, टीम भावना और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम की सफलता का श्रेय उनके सामूहिक प्रयासों को दिया।कार्यक्रम में ज्योतिका की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने अल्प समय में तैयार किए गए देशभक्ति आधारित नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित सभी ने खूब सराहा।समापन अवसर पर प्राचार्य आर. के. तिवारी ने सभी शिक्षकगण, असेंबली प्रभारी, छात्र परिषद एवं विद्यार्थियों को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, नेतृत्व, टीमवर्क और राष्ट्रप्रेम की भावना ही विद्यार्थियों को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी उत्साह, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

IMG 20260722 WA0002

IMG 20260722 WA0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)