20260825 17554620260825 175546

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में महर्षि महेश योगी के प्रमुख शिष्य एवं महर्षि विद्या मंदिर स्कूल्स समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश चंद्र वर्मा जी (ब्रह्मचारी गिरीश जी) का जन्मदिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अवसर पर प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय के शिक्षक नंद कुमार साहू ने ब्रह्मचारी गिरीश जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी अभियानों की जानकारी देते हुए उनके प्रेरणादायी जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्राचार्य ने ब्रह्मचारी गिरीश जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से जन्मदिवस गीत प्रस्तुत कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इसके बाद विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ किया गया।भक्तिमय पाठ से पूरा विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा।इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों, गुरु-परंपरा एवं समाजसेवा के महत्व से परिचित कराया गया। विद्यालय परिवार ने ब्रह्मचारी गिरीश जी के स्वस्थ, दीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उनके प्रेरणादायी कार्यों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन सामूहिक मंगलकामना एवं प्रार्थना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)