IMG 20261102 WA0026IMG 20261102 WA0026

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच/ महासमुंद/महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा में 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित विशेष प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 12वीं की छात्रा लिशी देवांगन के भाषण से हुई। उन्होंने छत्तीसगढ़ के इतिहास, स्थापना दिवस एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी। इसके बाद भीमेश्वरी ने छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत किया, जिसमें समीर ने तबला वादन किया। कक्षा 11वीं की छात्रा मिताली वर्मा ने पारंपरिक वेशभूषा में छत्तीसगढ़ महतारी का आकर्षक चित्रण किया, वहीं ओजस्वी साहू एवं शिवम ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को राज्य की खान-पान संस्कृति से परिचित कराया।वहीं राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में द्वितीय सत्र में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर पूर्व में गतिविधि आयोजित नहीं हो पाने के कारण यह आयोजन 2 नवंबर को किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया।प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ उनमें देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता की भावना विकसित करते हैं। पूरा कार्यक्रम उत्साह और सांस्कृतिक गौरव के वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)