IMG 20260911 WA0010IMG 20260911 WA0010

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में 11 सितंबर को वन शहीद दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के हेल्थ एवं वेलनेस क्लब तथा इको क्लब समिति द्वारा प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भावपूर्ण एवं संदेशपरक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से वृक्षों की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति मानव की जिम्मेदारी को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।नाट्य प्रस्तुति में निखिल ध्रुव ने राजा, समीर देवदास एवं मयंक यादव ने सेना, कविता सेन, प्रिया साहू एवं सेजल पंडा ने पेड़, जबकि नव्या साहू, स्वाति ध्रुव एवं साक्षी उपाध्याय ने रक्षकों की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की स्क्रिप्ट ओजस्वी साहू ने तैयार की। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से अमृता देवी बिश्नोई एवं बिश्नोई समुदाय द्वारा वृक्षों और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए ऐतिहासिक बलिदान को जीवंत किया। खेजड़ली की ऐतिहासिक घटना में पेड़ों की रक्षा के लिए 363 लोगों द्वारा दिए गए बलिदान की प्रेरणादायी गाथा ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भावविभोर कर दिया।नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि प्रकृति और वृक्षों की रक्षा केवल सरकार या पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों की सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदनशील रहने का संकल्प भी दिलाया गया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें देश और समाज के लिए प्रेरणादायी ऐतिहासिक घटनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)