IMG 20260921 WA0002IMG 20260921 WA0002

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ MY Bharat एवं जिला महासमुंद के तत्वावधान में ग्राम सिरपुर के बाजार चौक में ‘नशा मुक्त युवा—विकसित भारत’ विषय पर युवा सहभागिता विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को शिक्षा, खेल, कला, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण जैसे सकारात्मक कार्यों की ओर प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से हुआ। इसके बाद युवाओं और उपस्थित नागरिकों को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। जिला युवा अधिकारी श्रीमती वसुंधरा साहू के मार्गदर्शन में MY Bharat Volunteer ग्रंथ चोपड़ा (महासमुंद) ने कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन किया।आयोजन में नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, भाषण और नृत्य सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में कविता पाठ में मॉमिता यादव, नृत्य प्रतियोगिता में कविता एवं टीम तथा भाषण प्रतियोगिता में मयूरा चकधारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आजाद हिंद ग्रुप द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने नशे की लत से होने वाले पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से सामने रखा।
कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशे के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दर्ज कराई।इसके बाद युवाओं और ग्रामीणों ने नशामुक्ति के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाई। मानव श्रृंखला के माध्यम से नशे के विरुद्ध जागरूकता को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों ने स्वयं नशे से दूर रहने, दूसरों को भी नशे से दूर रखने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के माध्यम से ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ और ‘नशा मुक्त युवा—विकसित भारत’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि श्रीमती पुष्पा के.आर. माली, सरपंच सिरपुर, गोपी ध्रुव, भाजपा महामंत्री तथा दसरी दौलत ध्रुव, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-1, महासमुंद सहित बड़ी संख्या में युवा, स्वयंसेवक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)