20260502 17371720260502 173717

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / 2 मई 2026/ महासमुंद पुलिस ने एलपीजी कैप्सूल वाहनों से करीब 90 मीट्रिक टन एलपीजी गैस चोरी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि मामले में ठाकुर पेट्रोकेमिकल, अभनपुर से प्लांट मैनेजर निखिल वैष्णव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 23 दिसंबर 2025 को सरायपाली एसडीएम एवं खाद्य विभाग की टीम ने सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के चिवराकुटा स्थित नवजीवन अस्पताल के पास 6 एलपीजी कैप्सूल टैंकरों से अवैध रिफिलिंग करते हुए पकड़ा था और कार्यवाही के लिए सिंघोडा थाना को सुपुर्द कर दिया था। सिंघोडा पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा (3)(5), बी एन एस की धारा 287,3(5),305(e) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की थी । बाद में सुरक्षा कारणों से टैंकरों को प्रशासनिक अनुमति के बाद ठाकुर पेट्रोकेमिकल कंपनी, अभनपुर को सुपुर्द किया गया था। जांच में सामने आया कि प्लांट मैनेजर निखिल वैष्णव, प्लांट डायरेक्टर संतोष ठाकुर और सार्थक ठाकुर ने कैप्सूल वाहनों से एलपीजी निकालकर बुलेट टैंकरों में ट्रांसफर कर अवैध रूप से बेच दिया।वाहन मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच तेज की और अभनपुर प्लांट पर छापेमारी कर पूरे मामले का खुलासा किया।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 7 एलपीजी कैप्सूल वाहन, 4 बुलेट टैंकर, बड़ी संख्या में कमर्शियल गैस सिलेंडर, कंप्यूटर, मोबाइल, सीसीटीवी डीवीआर एवं दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)