




न्यूज मंच डेस्क / 21 अप्रैल 2026 /महासमुंद/जिले के सिंघोडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-53 स्थित अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बस यात्री से करीब 46 लाख 68 हजार रुपये मूल्य की चांदी की पायल जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही श्री श्याम बस (CG06HE9909) को रोककर यात्रियों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान एक यात्री राज किशोर शर्मा निवासी कटक (ओडिशा), के पास मौजूद ब्लू रंग के पिट्ठू बैग की जांच करने पर तीन प्लास्टिक डिब्बों में कुल 600 जोड़ी चांदी की पायल बरामद की गई। जिनका कुल वजन 18.590 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 46,68,090 रुपये बताई गई है। पुलिस ने यात्री को बी एन एस एस की धारा 94 के तहत नोटिस जारी कर चांदी के पायल संबंधित दस्तावेज मांगे ,पर यात्री द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया ।पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कार्यवाही करते हुवे चांदी के पायल को जब्त कर संबंधित विभागों को सूचना देकर जांच में जुटी है ।

