IMG 20261128 WA0006IMG 20261128 WA0006

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच

महासमुंद/ जिले में बिजली बिल का भुगतान किए बिना विद्युत का उपयोग करने और स्मार्ट मीटर को बायपास कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने विशेष जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की है। अभियान के दौरान जिले में 157 उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच की गई, जिसमें 67 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी एवं अनियमितता के मामले में पंचनामा तैयार किया गया। वहीं, 31 उपभोक्ताओं से मौके पर ही बकाया राशि के रूप में 5.98 लाख रुपये की वसूली की गयी।विद्युत कंपनी के अनुसार, बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर कनेक्शन पूर्व में रिमोट के माध्यम से तथा नॉन-स्मार्ट मीटर कनेक्शन फील्ड में जाकर विच्छेदित किए गए थे। इसके बाद संबंधित उपभोक्ताओं के परिसरों की दोबारा जांच की गई। इस दौरान कई उपभोक्ता बिना बकाया राशि का भुगतान किए दोबारा बिजली का उपयोग करते पाए गए। वहीं, कुछ मामलों में स्मार्ट मीटर को बायपास कर विद्युत का अवैध उपयोग किया जा रहा था।

तीनों संभागों में 67 प्रकरण दर्ज

जांच अभियान के तहत सरायपाली संभाग में 27, महासमुंद संभाग में 21 और पिथौरा संभाग में 19 प्रकरणों में पंचनामा तैयार किया गया। इस तरह कुल 67 मामलों में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं 138 के तहत कार्रवाई की गई है। कंपनी द्वारा इन प्रकरणों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही संबंधित थानों को भी नियमानुसार कार्रवाई के लिए सूचित किया जा रहा है।

मौके पर 31 उपभोक्ताओं ने जमा किए बकाया बिल

अभियान के दौरान 31 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान किया। इससे विद्युत कंपनी को 5.98 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।कंपनी का कहना है कि बिजली बिल की बकाया राशि की वसूली और विद्युत चोरी पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

समाधान योजना का लाभ लेने की अपील

विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से राज्य शासन की समाधान योजना का लाभ उठाने की अपील की है। इस योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को बकाया राशि के अधिभार एवं अन्य निर्धारित शुल्कों में छूट का प्रावधान है।विशेष रूप से कृषि पंप, बीपीएल एवं घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे योजना में पंजीयन कराकर अपने पुराने बिजली बिलों का निराकरण कराएं और शासन की ओर से दी जा रही छूट का लाभ लें।

बिजली चोरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर और नॉन-स्मार्ट मीटर दोनों प्रकार के कनेक्शन विच्छेदित होने के बाद बिना बकाया राशि जमा किए दोबारा बिजली का उपयोग करना तथा स्मार्ट मीटर को बायपास कर विद्युत का उपयोग करना गंभीर अनियमितता एवं बिजली चोरी की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं 138 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने और किसी भी प्रकार से अवैध विद्युत उपयोग नहीं करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)