IMG 20260911 WA0007IMG 20260911 WA0007

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क/महासमुंद/ छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल शुक्रवार को जिले के प्रवास पर रहे। प्रवास के दौरान उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक लेकर शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, आरईएस सहित सभी निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में बिहान के महिला स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण से जोड़ने, पंचायतों में स्वीकृत राशि का उचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा राशि के दुरुपयोग की स्थिति में वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान शेष राशन कार्डों की ई-केवाईसी जल्द पूर्ण कराने तथा उचित मूल्य दुकानों में समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग को एंटी-वेनम और रेबीज वैक्सीन सहित आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने तथा टीबी और मलेरिया उन्मूलन के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र पूरा कराने और आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में राजस्व, कृषि, पशुपालन और शिक्षा सहित अन्य विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)