20260417 14282520260417 142825

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

महर्षि विद्या मंदिर मचेवा में आग से बचाव के उपाय सिखाए, विभिन्न श्रेणियों की आग बुझाने का दिया प्रशिक्षण

IMG 20260417 WA0004

IMG 20260417 WA0001

IMG 20260417 WA0002

न्यूज मंच डेस्क /17 अप्रैल 2026/ आगजनी जैसी घटनाओं से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों में सही कदम उठाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे देश में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। महासमुंद जिले में भी 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, नगर सेना के मार्गदर्शन में जागरूकता रैली, पाम्पलेट वितरण और लाइव फायर डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में महासमुंद के महर्षि विद्या मंदिर मचेवा में छात्र-छात्राओं को लाइव फायर डेमो के जरिए आग से बचने और उसे नियंत्रित करने के उपायों की जानकारी दी गई।अग्निशमन दल के जवानों ने बताया कि आग को चार श्रेणियों में विभाजित किया जाता है। ए श्रेणी की सामान्य आग को पानी से बुझाया जाता है, जबकि बी श्रेणी की ज्वलनशील पदार्थों से लगी आग को फोम के माध्यम से नियंत्रित किया जाता है। सी श्रेणी की गैस से लगी आग को रेगुलेटर बंद कर या गीले कपड़े से बुझाया जाता है, वहीं डी श्रेणी की धातुओं में लगी आग को डीसीपी पाउडर से बुझाया जाता है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, यह सप्ताह 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर एसएस फोर्ट स्टिकिन जहाज में लगी भीषण आग और विस्फोट में शहीद हुए दमकल कर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है।

स्कूल के छात्र-छात्राओं और प्राचार्य ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के लाइव डेमो से उन्हें व्यवहारिक जानकारी मिली है, जो भविष्य में आपात स्थिति से निपटने में सहायक होगी।

गौरतलब है कि जागरूकता ही आगजनी जैसी घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है और ऐसे आयोजन लोगों में सुरक्षा के प्रति समझ बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)