IMG 20260321 WA0001IMG 20260321 WA0001

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

21 मार्च 2026/ महासमुंद/ शहर में हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर स्वान यूथ क्लब द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन ने पूरे शहर में उत्साह, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 3000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में निर्मित विशाल और मनमोहक रंगोली रही, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य आकृति और हिंदू नववर्ष की झलक को साकार किया गया। रंगोली के मुख्य कलाकार दीपक साहू रहे, जबकि समूह का नेतृत्व ज्योत्सना शर्मा ने किया। रंगोली निर्माण में भूप्रिया, ज्योतिका, लुबिना, रोहिणी, निहारिका, श्रेया, अनन्या, भविष्य, सोहन साहू, हिमांशु साहू, उज्ज्वल शर्मा और भविष्य चंद्राकर सहित कई युवाओं ने विशेष योगदान दिया। यह भव्य रंगोली शहर के मिनी स्टेडियम में तैयार की गई, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।समारोह के अंतर्गत आयोजित भक्ति संध्या में भक्ति मंडल द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं भजनों की मधुर प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं संकट मोचन हनुमान मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन और प्रसाद वितरण का आयोजन भी अत्यंत श्रद्धा के साथ किया गया। दीपों से “सीता-राम” की अलौकिक आकृति बनाई गई, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान लगभग 3000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने स्वयं प्रसाद वितरण में भाग लेते हुए आयोजन की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया। इसके अलावा महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य आर.के. तिवारी एवं स्टाफ, गायत्री विद्या मंदिर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं तथा स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल सहित स्टाफ की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।स्वान यूथ क्लब के अध्यक्ष निलेश कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं और भविष्य में भी क्लब द्वारा समाजोपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा। यह आयोजन शहर में सांस्कृतिक जागरूकता, सामाजिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रेरणास्रोत बनकर उभरा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)