IMG 20260613 WA0009IMG 20260613 WA0009

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/संबलपुर रेल मंडल के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) सुभाष चन्द्र चौधरी ने आज अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण पर महासमुंद रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों में पाई गई कमियों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ सीनियर डीएसटीई, सीनियर डीईएन सहित रेलवे एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन, टिकट काउंटर, पार्किंग क्षेत्र, फुट ओवरब्रिज तथा अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत महासमुंद रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का कार्य अगस्त 2023 में शुरू किया गया था, जिसे दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाना था। हालांकि निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। इस पर डीआरएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। डीआरएम ने स्पष्ट कहा कि स्टेशन विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। गौरतलब है कि महासमुंद पहुंचने से पहले डीआरएम ने आरंग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था।महासमुंद के बाद उनका दौरा खरियार रोड़ रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित है, जहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)