




न्यूज मंच डेस्क / 20 अप्रैल 2026/ महासमुंद/जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 में अग्रसेन भवन के पास तेंदूपत्ता से लदी एक ट्रक में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार संभवतः ट्रक के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टकराने से आग लगी है । जिसके बाद देखते ही देखते आग पूरी ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक क्रमांक CG 04 QE 7313 पिथौरा से तेंदूपत्ता लेकर बागबाहरा पहुंची थी। ट्रक में लगभग 200 बोरा तेंदूपत्ता लोड था, जो आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका बागबाहरा की एकमात्र फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंची, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उसे बुझाने में सफलता नहीं मिल सकी।गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

