IMG 20260429 WA0005IMG 20260429 WA0005

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / 29 अप्रैल 2026/ महासमुंद जिले के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 3 वर्षीय मासूम लक्ष्य बांधे की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम चरौदा, थाना खल्लारी निवासी सतवन बांधे अपने 3 वर्षीय बेटे लक्ष्य को जांघ में दर्द की शिकायत के बाद 28 अप्रैल की सुबह अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने एक्स-रे और खून जांच कराने की सलाह दी, लेकिन इसके बाद बच्चे की हालत पर समुचित ध्यान नहीं दिया गया। रात करीब 11 बजे जांच होने के बावजूद पूरी रात बच्चा दर्द से कराहता रहा, लेकिन अस्पताल स्टाफ की ओर से पर्याप्त उपचार नहीं मिला।

परिजनों का कहना है कि अस्पताल कर्मचारियों का रवैया उदासीन और गैर-जिम्मेदाराना रहा, जिसके चलते मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए न्याय की मांग की है।

वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. बसंत महेश्वरी ने बताया कि लक्ष्य को जांघ में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था और उसका उपचार जारी था। खून जांच में बच्चे के शरीर में गंभीर संक्रमण (सेप्सिस) की पुष्टि हुई थी। उन्होंने कहा कि इलाज में लापरवाही के आरोप प्रथम दृष्टया सही नहीं हैं, फिर भी परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधितों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)