IMG 20260514 WA0004IMG 20260514 WA0004

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 में बेमेतरा जिले की छात्रा अदिति तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अदिति ने शानदार अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और जिले को गौरवान्वित किया है। अदिति तिवारी, एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने इंग्लिश कोर में 94 अंक, इकोनॉमिक्स में 91 अंक, पेंटिंग में 99 अंक, बिजनेस स्टडीज़ में 89 अंक तथा मार्केटिंग विषय में 94 अंक प्राप्त किए हैं। उनके शानदार परिणाम से स्कूल में खुशी का माहौल है। अदिति की इस सफलता पर उनके माता-पिता रूपाली तिवारी एवं उत्तम कुमार तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी अदिति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों का कहना है कि अदिति की मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। अदिति तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया है। परिणाम घोषित होने के बाद से उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)