IMG 20251212 WA0007IMG 20251212 WA0007

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

12 दिसंबर 2025/ महासमुंद/ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा शुरु की गयी जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पानी टंकी निर्माण एवं पाइप लाइन बिछाने का कार्य महासमुंद जिले में प्रशासनिक लापरवाही एवं गुणवत्ता विहीन पानी टंकी निर्माण के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को शुद्ध पेयजल मुहैया नही हो पा रहा है और घटिया निर्माण के कारण पानी टंकी से कुछ माह बाद ही पानी सिपेज होने लगा और पानी टंकी में भरने के बजाय जमीन पर गिर रहा है , जिसके परिणामस्वरूप लोगो के घरो में पानी नही पहुंच पा रहा और नल सूखे है ।

IMG 20251212 WA0006

IMG 20251212 WA0005

महासमुंद मुख्यालय से महज दस किमी की दूरी पर बसा है ग्राम पंचायत सोरिद , ग्राम सोरिद की आबादी लगभग 2 हजार है और गांव में 300 परिवार रहते है । इन परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन अन्तर्गत 80 लाख 20 हजार रुपये से एक पानी टंकी व प्रत्येक घरों में पाइप लाइन बिछाकर नल कनेक्शन देने के लिए जनवरी 2023 में कार्य आदेश जारी कर ठेकेदार को काम दिया गया ,जिसे ठेकेदार को 09 माह में पूर्ण कर लेना था ,पर ठेकेदार ने इस काम को 09 माह के बजाय दो वर्ष में पूर्ण किया और सालभर पहले पानी टंकी में पानी भरकर सप्लाई शुरु किया गया । पानी सप्लाई होते ही पानी टंकी निर्माण की पोल खुल गयी । पानी टंकी की दीवारों में सिपेज आने लगा और पानी टंकी से जमीन पर गिरने लगा और गांव के आधे इलाके में पानी ही नही पहुंच रहा है ,जिससे लोगो के घरो में नल कनेक्शन शो पीस बना हुआ है और लोगो को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है । ग्रामीण इसकी शिकायत उच्च अधिकारी व कलेक्टर जन दर्शन में की पर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही हुई । ग्रामीणों का कहना है कि घटिया टंकी निर्माण के कारण पानी बाहर गिर रहा है और आधे गांव को पानी नही मिल पा रहा है , जिसकी जांच कर कार्यवाही होनी चाहिए ।

इस पूरे मामले में लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता का कहना है कि हमारे संज्ञान में ये बाते आई है सहायक अभियंता को तत्काल कार्यवाही के लिए आदेशित किया गया है ।

गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत महासमुंद जिले में 1008 पानी टंकी का निर्माण होना था जिसे वर्ष 2024 तक पूर्ण कर लेना था । जिसकी अवधि अब बढाकर 2028 कर दी गयी है । जिले में 654 पानी टंकी का निर्माण किया जा चुका है । बहरहाल जिले की एक टंकी का ये हाल है तो शेष का क्या हाल होगा ये जांच का विषय है , फिलहाल देखना होगा कि ग्राम सोरिद के पानी टंकी को लेकर विभाग क्या कार्यवाही करता है और ग्रामीणों को कब तक शुद्ध पेयजल मुहैया करा पाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)