IMG 20260810 WA0004IMG 20260810 WA0004

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम सिमगांव और कोमाखान में विश्व आदिवासी दिवस उत्साह, उमंग और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया।सिमगांव में अखिल भारतीय गोंड समाज 18 गढ़ सर्कल दाईजबांधा राज सुअरमाल के तत्वावधान में समारोह आयोजित किया गया। वहीं कोमाखान में भी आदिवासी समाज की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दोनों कार्यक्रमों में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह के दौरान आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक एकता, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और नई पीढ़ी को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

समाज की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत: विधायक यादव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि आदिवासी समाज देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में आदिवासी समाज की ऐतिहासिक भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ संगठित होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। विधायक यादव ने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी ताकत है। नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर समाजहित और क्षेत्र के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और विकास से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने के लिए वे हमेशा समाज के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने समाज से अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के साथ आधुनिक शिक्षा, रोजगार और विकास के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। विधायक यादव ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दोनों कार्यक्रमों में आदिवासी समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और शिक्षा एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)