IMG 20260626 WA0000IMG 20260626 WA0000

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुरेंगा के एक खेत में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतका के पिता, चाचा और बड़े पिता का नाम सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पिता को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, 17 जून को पटेवा पुलिस को ग्राम तुरेंगा स्थित एक खेत में अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के गले और शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए थे।प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतका की पहचान बागबाहरा निवासी रानी कुमारी सिंह के रूप में हुई। पुलिस विवेचना में सामने आया कि रानी ने अपनी मर्जी से अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके पिता उमेश सिंह, चाचा दिनेश सिंह और बड़े पिता राजेश सिंह नाराज थे। पुलिस के अनुसार, इसी नाराजगी के चलते तीनों आरोपियों ने मिलकर रानी की हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने रानी को जबरन अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए और उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को खेत में छोड़कर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच तेज की। जांच के दौरान पुलिस की एक टीम गुजरात के सूरत पहुंची, जहां से आरोपी पिता उमेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए कपड़े, मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। वहीं, फरार आरोपी दिनेश सिंह और राजेश सिंह की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)