20260617 18184920260617 181849

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा शहर के लोहिया चौक में आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी आमजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न योजनाओं, जनहितकारी कार्यक्रमों और विकास कार्यों को आकर्षक छायाचित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शित सामग्री के जरिए लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ और उनके प्रभाव से अवगत कराया जा रहा है।इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित कई पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आमजन को शासन की योजनाओं और उपलब्धियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।ग्राम बेमचा से आए नरसिंह भोई ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें शासन की कई महत्वपूर्ण और लाभकारी योजनाओं की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं महासमुंद निवासी मंजुला शर्मा और राजेश साहू ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से शासन की नई योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी सहज रूप से प्राप्त होती है, जिससे आमजन में जागरूकता बढ़ती है। तीन दिवसीय यह फोटो प्रदर्शनी नागरिकों को शासन की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है, जिसे लोगों का लगातार अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)