




न्यूज मंच डेस्क / 2 मई 2026/ महासमुंद/ स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, नयापारा महासमुंद के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं अंग्रेजी माध्यम का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि हिंदी माध्यम कक्षा 10वीं का परिणाम 87 प्रतिशत दर्ज किया गया।
कक्षा 10वीं अंग्रेजी माध्यम में साक्षी पटेल ने 96 प्रतिशत, चंचल साहू ने 95 प्रतिशत और पेरोज साहू ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं हिंदी माध्यम में मुस्कान पटेल 85.8 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहीं।
कक्षा 12वीं गणित संकाय में सृष्टि साहू ने 94.8 प्रतिशत, क्षितिज पांडेय 93.4 प्रतिशत, हिमांशु यदु 92.2 प्रतिशत, विज्ञान संकाय में प्रेरणा साहू ने 93.4 प्रतिशत , खुशबू चंद्रवंशी 91.2 प्रतिशत , आकाश साहू 88.8 प्रतिशत और वाणिज्य संकाय में नूपुर पटेल ने 93 प्रतिशत,विवेक चंद्राकार 92 प्रतिशत, शैलेन्द्र चंद्राकर 89 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
परीक्षा परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। विद्यालय की प्राचार्य अमी रूफस ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया,वही पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिंलाग ने क्षितिज पाण्डेय के घर जाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।


