IMG 20260916 WA0000IMG 20260916 WA0000

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2025 के मुख्य परीक्षा परिणाम को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। महासमुंद में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने 265 पदों के लिए मुख्य परीक्षा के बाद 608 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू के लिए चयन पर आपत्ति जताते हुए 1:3 के अनुपात के अनुसार 795 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाने की मांग की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने चयन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आयोग ने 187 अभ्यर्थियों के कम चयन का कारण न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल नहीं करना बताया है। पार्टी ने न्यूनतम अंक निर्धारित करने का आधार सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस ने अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने और मॉडल उत्तर जारी करने की भी मांग रखी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने राज्य सेवा परीक्षा-2024 की कुछ उत्तर-पुस्तिकाओं का हवाला देते हुए मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित असमानता के आरोप लगाए और कहा कि पूरे मामले में पारदर्शिता के लिए अभ्यर्थियों को मूल्यांकन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। कांग्रेस ने मांग की है कि इंटरव्यू से पहले उत्तर-पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए। साथ ही, जब तक उठाई गई आपत्तियों और मांगों पर स्पष्टता नहीं हो जाती, तब तक इंटरव्यू प्रक्रिया को स्थगित रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)