20260812 16351120260812 163511

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ मिनी स्टेडियम हैंडबॉल प्रांगण महासमुंद में 11 अगस्त 2026 को संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार सहित मेजबान महासमुंद जिले की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक प्राचार्य आर.के. कुर्रे, हाई स्कूल पीढ़ी तथा सहसंयोजक एवं व्यायाम शिक्षक सैयद इमरान अली के मार्गदर्शन में हुआ। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि बालक 14 वर्ष, 17 वर्ष और 19 वर्ष—तीनों आयु वर्गों में महासमुंद जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। मेजबान जिले के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिला।

उत्कृष्ट खिलाड़ी सोनिया बंदे का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किए जाने पर महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ की महिला खिलाड़ी कुमारी सोनिया बंदे को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। वहीं प्रतियोगिता में उपस्थित अतिथियों को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये रहे प्रमुख अतिथि

प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रजीत सिंह खालसा, आयुक्त छत्तीसगढ़ स्काउट संघ ने की। विशेष अतिथि के रूप में महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद्र राठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. देवांगन, सहायक संचालक नंदकुमार सिन्हा एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी कुमारी अंजली बरमाल सहित विभिन्न जिलों से आए खेल पदाधिकारी और प्रशिक्षक भी मौजूद रहे।रायपुर जिले से सुखचंद वर्मा, खोमन निषाद एवं जमाल बाबू, बलौदाबाजार से परिचय मिश्रा, धमतरी से खिलेंद्र साहू सहित महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के सुमित सिंह, कपिल पेदरिया, रूपेश महिलांग, आशीष कुशवाहा, मनीष चंद्राकर, कोनेन अहमद, आदित्य चंद्राकर, वैभव मानिकपुरी, सोनिया बंदे, प्रियल साहू, नवनीत सिंह, गुरुदत्ता, हीरेंद्र साहू, जयचंद दास, सागर यादव, सेफ्टन रजा, प्रशांत, विवेक दास एवं सोनू सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। तीनों आयु वर्गों में महासमुंद की टीम की जीत ने जिले के खेल जगत के लिए एक और उपलब्धि दर्ज की है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)