


न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद जिले के नागरिकों को अब थायराइड और अन्य हार्मोनल जांचों के लिए रायपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।महासमुंद स्थित मां पैथोलॉजी सर्विसेज में एवरलाइफ CPC कंपनी की अत्याधुनिक थायराइड जांच मशीन स्थापित की गई है, जिससे अब संबंधित जांचों की रिपोर्ट मात्र 2 घंटे में उपलब्ध कराई जाएगी।नई मशीन के माध्यम से थायराइड प्रोफाइल (T3, T4, TSH), विटामिन D, विटामिन B12 तथा अन्य हार्मोनल जांचें कम समय में की जा सकेंगी। इससे मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार समय पर उपचार शुरू किया जा सकेगा।पहले इन जांचों के लिए मरीजों के रक्त नमूने रायपुर भेजे जाते थे, जिसके कारण रिपोर्ट अगले दिन प्राप्त होती थी। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए दोबारा महासमुंद आना पड़ता था। नई मशीन के शुरू होने से अब यह असुविधा समाप्त हो जाएगी और अधिकांश रिपोर्टें 2 घंटे के भीतर उपलब्ध हो सकेंगी।मां पैथोलॉजी सर्विसेज प्रबंधन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य महासमुंद जिले के लोगों को तेज, सटीक और भरोसेमंद जांच सुविधा उनके अपने शहर में उपलब्ध कराना है।मशीन के संचालन के लिए प्रशिक्षित तकनीशियनों की भी तैनाती की गई है।स्थानीय स्तर पर यह सुविधा शुरू होने से मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे, साथ ही महासमुंद में आधुनिक स्वास्थ्य जांच सेवाओं की उपलब्धता भी मजबूत होगी।

