



न्यूज मंच/महासमुंद/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू हो गया है। इसके तहत महासमुंद जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों की प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को किया गया। कलेक्ट्रेट में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगन्नाथ वर्मा ने राजनीतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक लेकर इसकी जानकारी दी और राजनीतिक दलों को प्रारंभिक सूची उपलब्ध कराई।प्रारंभिक सूची में जिले के 1161 मतदान केंद्रों के कुल 8 लाख 5 हजार 424 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इनमें 4 लाख 838 पुरुष, 4 लाख 4 हजार 578 महिलाएं और 8 अन्य मतदाता हैं। सरायपाली, बसना, खल्लारी और महासमुंद विधानसभा क्षेत्र इस पुनरीक्षण के दायरे में शामिल हैं।पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम स्थानांतरित करने तथा मृत मतदाताओं के नाम विलोपित करने की कार्रवाई की जाएगी।मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 निर्धारित है। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

