20261112 18011820261112 180118

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच /महासमुंद/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर गुरुवार को महासमुंद जिले के छात्रावास अधीक्षकों ने अपनी पांच सूत्रीय लंबित मांगों और छात्रावास-आश्रमों की व्यावहारिक समस्याओं के निराकरण को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। जिला इकाई महासमुंद के नेतृत्व में अटल परिसर में आयोजित इस हड़ताल में जिलेभर के छात्रावास अधीक्षक शामिल हुए। इस दौरान अधीक्षकों ने शासन-प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग उठाई।

हड़ताल के दौरान छात्रावास अधीक्षक विकास अग्रवाल ने अधीक्षकों से 24 घंटे ड्यूटी लिए जाने की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए शासन-प्रशासन पर तीखा प्रहार किया। वहीं अधीक्षक परमेश्वर डडसेना ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कविता और नारों के माध्यम से कैडर पुनर्गठन तथा प्रभारी शिक्षकों को VSK ऐप में उपस्थिति दर्ज करने की अनिवार्यता से छूट देने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

अधीक्षक रितु चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ी भाषा में छात्रावास-आश्रमों में व्याप्त व्यावहारिक समस्याओं, छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों और छात्रावासों के रखरखाव के लिए आकस्मिक व्यय की राशि सत्र शुरू होने से पहले उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर अपनी बात रखी। इसके बाद बारी-बारी से अन्य अधीक्षकों ने भी अपनी मांगों के समर्थन में विचार रखे।

इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष निलेश खांडे ने पांच सूत्रीय मांगों और उनके पीछे की व्यावहारिक समस्याओं को विस्तार से सामने रखा। उन्होंने अधीक्षकों की सेवा शर्तें निर्धारित करने, कैडर पुनर्गठन कर पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने, शिक्षक संवर्ग के अधीक्षकों को VSK ऐप में उपस्थिति दर्ज करने की अनिवार्यता से छूट देने, HMS पोर्टल की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था में सुधार करने तथा मेस राशि में अनुचित कटौती पर रोक लगाने की मांग की।इसके साथ ही छात्रावास-आश्रमों के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्थाओं में कई विसंगतियां हैं, जिनका व्यावहारिक समाधान किया जाना जरूरी है।दोपहर 2 बजे के बाद हड़ताल में शामिल अधीक्षकों ने रैली निकालकर सचिव, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय रायपुर के नाम कलेक्टर महासमुंद को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर की ओर से डिप्टी कलेक्टर ने ज्ञापन स्वीकार किया और इसे उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के साथ ही समस्याओं का यथासंभव निराकरण कराने का आश्वासन दिया।इस एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में सतीश घृतलहरे, अजय माधवन, रूपेश प्रधान, कमलेश ठाकुर, रोहित पटेल, मनोज चौधरी, मोहनीश दिवान, श्रवण यादव, अगस्ती भोई, अंजू पटेल, ऐश्वर्या साहू, लक्ष्मी साहू, नीलम वर्मा, चित्ररेखा खांडे सहित बड़ी संख्या में जिले के छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)