




न्यूज मंच डेस्क / 17 अप्रैल 2026/महासमुंद/ शहर में सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत नए विद्युत पोल एवं तार लगाने के लिए 18 अप्रैल 2026, शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी टाउन-1, 2, 3 एवं 11 केवी बमनी फीडर (बीटीआई रोड) में कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान बीटीआई रोड, मोहारी भाटा, शिवानंद कॉलोनी, सिविल लाइन, वन विद्यालय एवं कार्यालय परिसर, केंद्रीय विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कौशिक कॉलोनी (बीटीआई रोड), भाजपा कार्यालय के पीछे का क्षेत्र, मलेरिया ऑफिस के आसपास, गुड़रू पारा, शास्त्री चौक, बरौडा चौक, गांधी चौक, सतबहिनिया चौक, राम मंदिर के पीछे कुर्मी पारा सहित आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही उपभोक्ताओं से समय पर विद्युत बिल भुगतान करने एवं लाइन विच्छेदन से बचने की अपील की गई है। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

