



शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक सक्रिय रहेंगे अस्थायी शिकायत केंद्र, बिजली संबंधी समस्या के लिए जारी किए गए संपर्क नंबर
न्यूज मंच/महासमुंद/ दीपावली पर्व के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) महासमुंद संभाग ने विशेष तैयारियां की हैं। इसके तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त अस्थायी फ्यूज कॉल एवं शिकायत केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर 8 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक विशेष अस्थायी शिकायत केंद्र संचालित रहेंगे। इस दौरान किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने अथवा विद्युत लाइन में फॉल्ट आने की सूचना मिलने पर विभागीय टीम तत्काल सक्रिय होकर सुधार कार्य करेगी।
महासमुंद शहर में इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
महासमुंद शहर जोन के अंतर्गत महासमुंद शहर कार्यालय के लिए 07723-222085 और 62697-54227 नंबर जारी किए गए हैं। वहीं मछली मार्केट एवं नयापारा-इमलीभाटा क्षेत्र के लिए 91718-78850
सुभाषनगर, पंजाबीपारा , पिटियाझर, कुम्हारपारा और स्टेशन रोड के लिए 91718-78952
नेहरू चौक, स्वामी चौक और आंबेडकर चौक के लिए 91718-78861 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
बागबाहरा क्षेत्र के लिए भी जारी हुए नंबर
बागबाहरा वितरण केंद्र के अंतर्गत कार्यालय के लिए 62697-54153,
झलप चौक के लिए 62601-73215
रेलवे क्रॉसिंग के लिए 91718-78836
जैन मंदिर के लिए 99773-20095
हरि धुपड़ क्षेत्र के लिए 70671-88694 नंबर जारी किए गए हैं।
ग्रामीण एवं उपकेंद्र क्षेत्रों के लिए संपर्क नंबर
ग्रामीण महासमुंद कार्यालय के लिए 91718-78807 एवं 91718-78551
33/11 केवी उपकेंद्र खट्टी के लिए 91718-78521
तुमगांव एवं बिरकोनी के लिए 91310-62190 एवं 91718-78825
खल्लारी के लिए 62697-54175
बागबाहरा एवं मुनगासेर के लिए 90399-30590
नर्रा के लिए 91718-78845
कोमाखान उपकेंद्र के लिए 96173-23284 नंबर जारी किए गए हैं।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि दीपावली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत खराबी, बिजली आपूर्ति बाधित होने अथवा आपातकालीन स्थिति में अपने क्षेत्र के निर्धारित शिकायत केंद्र के नंबर पर तत्काल संपर्क करें, ताकि समस्या का शीघ्र निराकरण किया जा सके।इस संबंध में कार्यपालन अभियंता (सं/सं) संभाग सीएसपीडीसीएल महासमुंद पीआर वर्मा ने उपभोक्ताओं से विभाग द्वारा जारी संपर्क नंबरों का उपयोग कर सहयोग करने की अपील की है।

