



न्यूज मंच /महासमुंद/ 28 अक्टूबर 2026/ बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए महासमुंद जिले के सभी स्कूलों में गुरुवार, 29 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर विनय लंगेह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। इसमें प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। जिला प्रशासन का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।जिला प्रशासन ने मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी और मौसम की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। इसी के मद्देनजर जिले के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

