IMG 20251111 WA0002IMG 20251111 WA0002

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

11 नवबंर 2025/ महासमुंद/ छत्तीसगढ़ माता वाहिनी समाज जन कल्याण संघ के सदस्यों ने तीन सूत्रीय मांग को लेकर सिटी स्पोर्ट्स क्लब लोहिया चौक मे एकत्रित हुवे और रैली निकालकर कर कलेक्टोरेट पहुंचे जहां मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के अन्दर मांग पूर्ण नहीं हुई तो वे धरना प्रदर्शन के साथ ही आमरण अनशन व जिला मुख्यालय से पैदल मार्च कर विधानसभा जाएगें।

छत्तीसगढ़ माता वाहिनी समाज जन कल्याण संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न लाल साहू ने बताया कि संगठन के द्वारा विगत 15 वर्षों से लगातार नशा मुक्ति अभियान, जनकल्याण का कार्य किया जाता रहा है। लेकिन आजतक हमारी मांगों पर राज्य सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। जबकि मांगो को लेकर कई बार जुलूस, धरना प्रदर्शन, रैली, आमरण अनशन भी किये ,पर सिर्फ आश्वासन ही मिला। मुख्यमंत्री जनदर्शन में भी गुहार लगाने के बाद कुछ नही हुआ। संघ द्वारा मांगों को लेकर 27 सितंबर 2023 से जिला मुख्यालय महासमुंद में आमरण अनशन शुरु किया गया, पर चुनाव आचार सहिंता लगने के कारण 9 अक्टूबर 2023 को जिला प्रशासन के अधिकारीयों द्वारा मांगों को पूरा करने के संबंध में आवेदन को मंत्रालय भेजा गया और कहा गया कि आपकी मांगों को पूरा कराना हमारी जिम्मेदारी है कहकर आश्वासन देकर अनशन को समाप्त करा दिया , लेकिन आज तक मांगे पूरी नहीं हुई । जिससे संघ में रोष व्याप्त है।

संघ की क्या है मांग

छत्तीसगढ़ माता वाहिनी समाज जन कल्याण संघ को प्रदेश एवं जिला स्तर पर नशामुक्ति अभियान एवं समाज जन कल्याण का कार्य दिया जाये, विगत 15 वर्षों से छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार भारत माता वाहिनी योजना में ग्राम बिरकोनी, झारा, अछोली, खट्टा, परसाडीह, धनसुली, डूमरपाली, सरकडा, तुसदा, खुटेरी व अन्य शामिल है जो प्रतिदिन सायंकाल नशामुक्ति जागरूकता का प्रचार पूरी टीम के साथ फेरा लगाते हुए करते है एवं गाँव के छोटे छोटे समस्या जैसे लड़ाई झगडा को आपस में समझौता करके शांत करवाते है एवं समाज जन कल्याण का कार्य करते है व आजतक निःशुल्क सेवा देते आ रहे है इन्हें भारत माता वाहिनी मद या अन्य विभागीय मद के द्वारा मानदेय व आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाये एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में शत्रुहन लाल साहू के नाम से आये आवास योजना की राशि को फर्जी तरीके से निकालने वाले अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध FIR करने एवं उचित क़ानूनी कार्रवाई कर न्याय प्रदान किया जाये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)