




3 मार्च 2026 / महासमुंद/ लभराखुर्द स्थित सोहम हॉस्पिटल में डॉ. एकता लंगेह ने मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना । इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, जूस और बिस्किट का वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। डॉ. लंगेह ने मरीजों से कहा कि जीवन अनमोल है और निरोग रहना सबसे बड़ी पूंजी है। जीवन में कभी न कभी शारीरिक समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन समय पर डॉक्टरों के पास पहुंचकर इलाज कराना जरूरी है। उन्होंने सभी मरीजों को डॉक्टरों की हिदायत का पालन करने और आगे से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।
अस्पताल प्रबंधन ने दी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
डॉ. युगल और डॉ. सोमी चंद्राकर ने बताया गया कि सोहम हॉस्पिटल में महिलाओं, बच्चों सहित सभी वर्गों के मरीजों के लिए समुचित उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है।मरीजों की सुविधा के अनुसार जांच और दवाइयों की परची बनाकर उपचार किया जाता है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में तारिणी चंद्राकर, समाजसेवी मधु तिवारी, अर्चना शर्मा, भावना गांधी, तुषार चंद्राकर सहित आस्था वेलफेयर एवं सोहम हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामनाकी।

