



न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण, संवाद और एक-दूसरे के सहयोग के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रा राखी यादव ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के महत्व और सकारात्मक सोच पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने जागरूकता आधारित लघु अभिनय के माध्यम से कठिन परिस्थितियों में अपनी बात साझा करने तथा परिवार, शिक्षक और विश्वसनीय लोगों से सहायता लेने का संदेश दिया। लघु अभिनय में चेताली, शिवम, समृद्धि, नियति, एलिशा, ओजस्वी, नेहा, स्वाति, मिताली, चंद्राकर एवं हर्ष ने विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। विद्यार्थियों को इस प्रस्तुति के लिए विद्यालय के खेल शिक्षक दुर्गेश कनुजे ने अल्प समय में मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया।कार्यक्रम प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्राचार्य ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति और जागरूकता के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि जीवन अनमोल है, अपनी भावनाओं को साझा करना जरूरी है और कठिन समय में सहायता मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी है।

