IMG 20261105 WA0000IMG 20261105 WA0000

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच /महासमुंद/ महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा में दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा के अंतर्गत दीपावली विशेष कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से दीप सज्जा एवं रंगोली निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से छठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दीप सज्जा प्रतियोगिता रखी गयी।इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों से दीपों को सजाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।वहीं कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए रंगोली निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा सातवीं से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने विश्व कैंसर दिवस जागरूकता विषय पर रंगोलियां बनाईं, जबकि कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने शांति एवं विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस और विश्व शिक्षा दिवस की थीम पर आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां तैयार कीं।विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, विज्ञान, शिक्षा और शांति का संदेश दिया।प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक कौशल का परिचय दिया।इस अवसर पर प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों के प्रयासों और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से बच्चों में सामाजिक उत्तरदायित्व, आपसी सहयोग और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित होती है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सांस्कृतिक समिति एवं विद्यालय के समस्त बैजधारियों का सराहनीय योगदान रहा।दीपावली के उल्लास, रचनात्मकता और जागरूकता के संदेश के साथ विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)