20260625 16325620260625 163256

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद जिले में महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आजीविका मेला-2026 का आयोजन वन विद्यालय के प्रशिक्षण हाल में किया गया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर हितग्राहियों को शासन की रोजगारपरक योजनाओं, प्रशिक्षण और ऋण सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई।जिले में आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने तथा स्व-सहायता समूहों और हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, आरसेटी, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, कौशल विकास विभाग, जिला रोजगार केंद्र और बिहान सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं, ऋण सुविधा, कौशल प्रशिक्षण तथा स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़ने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, कलेक्टर विनय लंगेह और जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और हितग्राहियों से संवाद कर उनके अनुभव एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मेले में शामिल महिलाओं ने बताया कि ऐसे आयोजनों से उन्हें आत्मनिर्भर बनने, नई योजनाओं की जानकारी हासिल करने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। महिलाओं का कहना था कि शासन की योजनाओं की जानकारी मिलने से वे आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण, बाजार उपलब्धता और तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से महिलाओं और हितग्राहियों को स्थायी आजीविका से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)