IMG 20250313 WA0000IMG 20250313 WA0000

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

13 मार्च 2025/ महासमुंद/ जिले से होकर गुजरने वाली एन एच 353 पर ओंकारबंद के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है । सड़क हादसे मे 06 लोगो की मौत हो गयी और एक गंभीर रुप से घायल हुआ है ।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक व कार( XL6) की ओंकारबंद के पास आमने- सामने की टक्कर हुई ।टक्कर इतनी तेज थी की कार के परखच्चे उड़ गये । हादसे मे कार मे सवार 06 लोगो की मौत हो गयी एवं ट्रक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। खल्लारी पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से मृतक व घायलो को निकाला और मृतको को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा एवं घायल ट्रक चालक को महासमुंद जिला अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया । कार क्रमांक CG 04 QA 4757 रायपुर से बागबाहरा की ओर जा रही थी और ट्रक क्रमांक HR 56 B 7341 बागबाहरा से महासमुंद आ रही थी तभी ओंकारबंद मे ये हादसा हो गया । मृतको की पहचान ताहर सिंग ठाकुर उम्र 52 वर्ष , बिन्देश्वरी ठाकुर उम्र 50 वर्ष , वैभवी ठाकुर उम्र 20 वर्ष , तृप्ति ठाकुर उम्र 25 वर्ष ,सरोजनी ठाकुर उम्र 37 वर्ष (सभी एक ही परिवार के थे) एवं मृतक कार चालक सूरज कंसारी उम्र 30 वर्ष के रुप मे हुई है । मृतक ताहर सिंग ठाकुर राजस्व निरीक्षक थे और रायपुर मे अपनी पुत्री से मिलकर वापस बागबाहरा आ रहे थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)