Screenshot 20261126 163238 WhatsAppScreenshot 20261126 163238 WhatsApp

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

महासमुंद। जिले के करणी कृपा पावर प्लांट में एक बार फिर हादसा होने की खबर सामने आई है। औद्योगिक भट्ठी (किलन) की सफाई के दौरान निकले गर्म डस्ट की चपेट में आने से पांच कर्मचारी झुलस गए। हादसे में सभी पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब प्लांट में औद्योगिक भट्ठी की सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान निकले डस्ट की चपेट में आकर पांच कर्मचारी झुलस गए। घायलों की पहचान मिथिलेश्वर, लाल सिंह, राजकुमार, भागवत और हेमंत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी लगभग 30 से 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं।घटना के बाद प्लांट प्रबंधन की ओर से तुमगांव थाने को सूचना दी गई है। हादसे के बाद औद्योगिक इकाई में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। आखिर सफाई के दौरान ऐसी स्थिति कैसे बनी और क्या कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे, यह जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)