IMG 20261112 WA0002(1)IMG 20261112 WA0002(1)

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच /महासमुंद/ मेरा युवा भारत (MY Bharat), जिला महासमुंद द्वारा शांत्री बाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026-27 एवं विकसित भारत युवा संवाद (Know Your Vote) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में करीब 250 युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी शामिल हुईं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, मीडिया प्रभारी आनंद राम साहू, महाविद्यालय के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर एवं प्राचार्या डॉ. सविता चंद्राकर सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता

विकसित भारत युवा संसद 2026-27 के तहत ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर तीन मिनट की जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें युवाओं ने चुनाव प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था और देश के भविष्य से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में जैश्री साहू ने प्रथम, ऋतु साहू ने द्वितीय और प्रखर साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में निलेश कुमार तिवारी, गुप्तेश नामदेव, गायत्री चंद्राकर, ए.पी. वाणी एवं अरविंद साहू शामिल रहे।

Know Your Vote के जरिए युवाओं को किया जागरूक

विकसित भारत युवा संवाद के अंतर्गत Know Your Vote कार्यक्रम में युवाओं को मतदान का महत्व, मताधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका की जानकारी दी गई। MY Bharat के यूथ आइकन आशीष डटसेना ने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

सांसद रूपकुमारी चौधरी से विद्यार्थियों ने किए सवाल

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सांसद रूपकुमारी चौधरी के साथ विद्यार्थियों का सीधा संवाद रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांसद के समक्ष अपनी जिज्ञासाएं और सवाल रखे। सांसद चौधरी ने युवाओं के सवालों पर मार्गदर्शन देते हुए उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला युवा अधिकारी वसुंधरा साहू के मार्गदर्शन में MY Bharat स्वयंसेवक ग्रंथ चोपड़ा एवं अशोक चक्रधारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं ऋतिक परिहार, इतिश्री साहू, गुंजा, राजेश कन्नौजे, देवेश तिवारी, राहुल साहू, हिमेश साहू, गजेंद्र चक्रधारी, रोहिणी निषाद, योगिता, निहारिका ध्रुव, आयुष शर्मा, प्रांजल सोनी एवं लक्ष यादव सहित अन्य स्वयंसेवकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, महाविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों, निर्णायक मंडल एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने, अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने तथा विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)