IMG 20261004 WA0018IMG 20261004 WA0018

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच /महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ज्ञानी ढाबा के पास खड़े एक ट्रेलर के केबिन में अचानक आग लग गई। आग से ट्रेलर का केबिन जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान ट्रेलर चालक ढाबे में खाना खाने गया हुआ था, जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई।मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक NLO 1AB 0769 लोहे का सामान लेकर नागपुर से कलकत्ता जा रहा था।चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित ज्ञानी ढाबा के पास ट्रेलर खड़ा किया और खाना खाने के लिए ढाबे में चला गया। इसी दौरान अचानक ट्रेलर के केबिन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी।घटना की सूचना मिलते ही महासमुंद से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।घटना की जानकारी मिलने के बाद तुमगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस आग लगने के कारणों के साथ ही घटना से हुए नुकसान का भी आकलन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)