20261116 16415320261116 164153

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

कोमाखान के ग्राम भलेसर में राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दी दबिश, रबी फसल के धान का भी मिला अवैध भंडारण

न्यूज मंच /महासमुंद/ छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बागबाहरा विकासखंड के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम भलेसर में दो गोदामों पर दबिश देकर कुल 975 कट्टा धान जब्त किया है।जानकारी के अनुसार, संयुक्त जांच दल ने ग्राम भलेसर निवासी विकास चंद्राकर के गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम में 175 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। टीम ने मौके पर ही धान जब्त कर आगे की नियमानुसार कार्रवाई के लिए मंडी विभाग के सुपुर्द कर दिया।इसी तरह धनराज चंद्राकर के गोदाम की जांच के दौरान लगभग 800 कट्टा धान का अवैध भंडारण मिला। बताया गया कि यह धान रबी फसल का है। संयुक्त टीम ने यहां भी धान जब्त कर मंडी विभाग को सौंप दिया।इस प्रकार दोनों गोदामों पर की गई कार्रवाई में कुल 975 कट्टा धान जब्त किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता, अवैध भंडारण और बिचौलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। खरीदी व्यवस्था को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें लगातार क्षेत्र में निरीक्षण कर रही हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)