


न्यूज मंच डेस्क/महासमुंद/ विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ द्वारा फ्लड लाइट ग्राउंड में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने केक काटकर विश्व हैंडबॉल दिवस धूमधाम से मनाया।महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को विश्व हैंडबॉल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के सीनियर एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच एक रोमांचक शो मैच का आयोजन भी किया गया। मैच के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रूपेश महिलाग, टिकेश्वर साहू, मनीष चंद्राकर, कौनैन अहमद, प्रशांत, विवेक दास, सागर यादव, आदित्य चंद्राकर, सिपेतन रजा, सोनू सोनी, अक्षत स्वामी, लोकेश साहू, मयंक कोसरे, दीपक बंजारे, सिद्धार्थ, पंकज सहित महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

