IMG 20260917 WA0003IMG 20260917 WA0003

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा द्वारा ‘सेवा और समर्पण’ के रूप में मनाए जाने के बीच महासमुंद में कांग्रेस ने इसे ‘बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस और किसान दगा दिवस’ के रूप में मनाने की बात कही। कांग्रेस भवन में आयोजित संयुक्त पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों और चुनावी वादों को लेकर सवाल उठाए।कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर और अमरजीत चावला सहित अन्य नेताओं ने रोजगार, महंगाई, किसानों की आय, पेट्रोल-डीजल की कीमत, नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उत्सव मनाने के साथ सरकार को जनता से किए गए वादों का भी हिसाब देना चाहिए। पत्रकारवार्ता में नेताओं ने छत्तीसगढ़ में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किए गए एक लाख सरकारी नौकरियों, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, बेरोजगारी भत्ता और किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान भुगतान से जुड़े वादों पर सरकार से जवाब मांगा।कांग्रेस नेताओं ने महतारी वंदन योजना और गोठान व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को भी पत्रकारवार्ता में उठाया। नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से चुनाव के दौरान किए गए वादों की स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)