IMG 20260821 WA0003IMG 20260821 WA0003

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ 620 के प्रतिनिधिमंडल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ENC के.के. मरकाम से मुलाकात कर विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) की सुविधा प्रदान करने की मांग की। इस संबंध में संगठन की ओर से ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को श्रम सम्मान की राशि प्रदान किए जाने पर विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए EPF सुविधा जल्द प्रारंभ करने की मांग रखी गई। ENC के.के. मरकाम ने संगठन की मांगों को गंभीरता एवं सकारात्मकता से सुना और EPF सुविधा जल्द प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल ने जे.डी. से भी मुलाकात कर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को श्रम सम्मान की राशि निर्विघ्न रूप से प्रदान किए जाने के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उनका मुंह मीठा कर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही EPF सुविधा शुरू कराने में सहयोग का आश्वासन भी प्राप्त हुआ। संघ के प्रतिनिधियों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात कर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के हित में EPF सुविधा प्रारंभ कराने के लिए सहयोग का आग्रह किया। संगठन ने कहा कि श्रम सम्मान की राशि के बाद अब दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए EPF सुविधा प्रारंभ कराना संघ की प्राथमिकता है। इससे वर्षों से विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को भविष्य के लिए सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष मिलाप यादव, तीरथ साहू, गज्जू सिन्हा, मनेश बंजारे, गोपी किशन साहू, गोविंद साहू, किसुन चंद्राकर, ललित यादव, सुनील सोनी, रूपेश साहू, सुमीत सोनी, बहन अफ्शा खान सहित ENC कार्यालय के कर्मचारियों का सहयोग रहा। छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ 620 ने संगठन का संदेश “एकता • संघर्ष • अधिकार” बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)